यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त चैकिंग में 8 वाहन सीज
चित्रकूट
पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद चित्रकूट वृन्दा शुक्ला के कुशल निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुदृण बनाये जाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात श्रीमती निष्ठा उपाध्याय के मार्गदर्शन में आज प्रभारी यातायात मनोज कुमार एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा यातायात पुलिस के साथ डग्गामार वाहनों की चैकिंग का अभियान चलाया गया । इस अभियान में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ट्रैफिक चौराहा, पटेल तिराहा एवं बस स्टैंड पर सैकडों सवारी वाहनों को चैक किये गये । नियमों के उल्लंघन करते हुये पाये जाने पर 4 जीप, 2 ऑटो एवं 2 ई-रिक्सा सहित कुल 8 वाहन सीज किये गये ।
