बाइक सवार की बुलेरों से हुई आमने सामने भिडंत एक की मौत एक गम्भीर

बाइक सवार की बुलेरों से हुई आमने सामने भिडंत एक की मौत एक गम्भीर

चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट _ आशीष उपाध्याय

पूरा मामला चित्रकूट के रैपुरा थाना अंतर्गत खण्डेहा और देऊरा के बीच जगदरा के बीच का बताया जा रहा है जहा मृतक विष्णु कुमार पुत्र बाबूलाल उम्र 20 वर्ष निवासी देऊरा थाना रैपुरा शाम करीब साढ़े चार बजे कपड़ा खरीदने अपने मामा राजेश कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी कौबरा थाना रैपुरा के साथ बाइक से खण्डेहा जा रहा था खण्डेहा और देऊरा के बीच जगदरा के पास सामने से आ रही बुलेरो कार से जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाईक सवार मामा और भांजा बुरी तरह से चुटहिल हो गये राहगीर तथा घटना की सूचना पहुंचे परिजनों ने दोनो घायलो को सीएचसी मऊ केंद्र में ले गए जहां पर डॉक्टरों ने विष्णु कुमार को मृत घोषित कर दिया तथा राजेश का प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया म्रतक दो भाई और बहनों में दूसरे नंबर का था चचेरी बुआ की शादी होने के कारण करीब बीस दिन पहले बाहर से कमाकर घर आया था आज बुआ सुमित्रा की शादी होने थी घटना के बाद घर में मातम छा गया घटना की सूचना मिलती है मां बिट्टी देवी का बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *