श्रावणी हरियाली अमावश्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
अस्थावानो ने मंदाकिनी में लगाई पुण्य की पवित्र डुबकी
चित्रकूट में आज श्रावण मास की अमावस्या में लाखो श्रद्धालुओं ने मां मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर मदगेंद्र नाथ शिव जी को जल चढ़ाया तथा उसके बाद कामतानाथ जी के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। आज दिन भर खुशनुमा फुहार दार मौसम में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर श्रावणी अमावस्या का पुण्य लाभ लिया इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
चप्पे चप्पे पर पुलिस का रहा पहरा
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने आज श्रावण मास के मेला व्यवस्था को देखते हुए तीर्थक्षेत्र रामघाट व परिक्रमा मार्ग का औचक निरीक्षण कर मेला व्यवस्था को देखा, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में लगे मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों से कहा कि अपने अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात रहकर मेला को सकुशल संपन्न कराए, उन्होंने रामघाट के निरीक्षण के दौरान मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों से कहा कि बब्बू सेठ की सड़क पर कोई भी वाहन न खड़ा होने पाए, साफ सफाई अच्छी तरह से रहे जो गढ्ढे है उन्हें ठीक कराया जाए, ठेला व ठेलियों को भी रास्ते में न लगने दें।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम , अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी कर्वी सौरभ यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लाल जी यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।