एसपी ने सर्राफा मार्केट में पुलिस बूथ का उद्घाटन कर मार्केट को कैमरों से किया लैस

एसपी ने सर्राफा मार्केट में पुलिस बूथ का उद्घाटन कर मार्केट को कैमरों से किया लैस

SP द्वारा सर्राफा मार्केट में पुलिस बूथ का उद्घाटन किया गया

चित्रकूट

ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय
सर्राफा व्यापारी रोहिल अग्रवाल एवं क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पांडेय के प्रयासों से सराफा मार्केट शंकर बाजार थाना कोतवाली कर्वी में पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वृंदा शुक्ला द्वारा पुलिस बूथ का उद्घाटन किया गया । शंकर बाजार से निरंतर व्यापारियों द्वारा शिकायत की जा रही थी कि यहां पर शाम होने के बाद इस क्षेत्र में अराजकतत्व शराब पीकर अराजकता फैलाते हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित होता है एवं व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है । इसी के दृष्टिगत जनसहयोग से इस पुलिस केंद्र की व्यवस्था की गई है जिसमें 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी रहेगी ताकि आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा हो सके एवं व्यापारी सुरक्षा के वातावरण में अपना व्यापार संपन्न करा सके । इसी के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन दृष्टि के क्रम में पूरे सराफा मार्केट को कवर करने हेतु 360° वाले कैमरा लगवाए गए हैं जिनकी फीड पुलिस बूथ में प्रसारित की जाएगी जिससे पूरे बाजार पर निगरानी की जा सके एवं किसी भी अपराध होने की फुटेज के माध्यम से दशा में जल्द से जल्द खुलासा किया जा सके । बाद में यह प्रयास किया जाएगा कि इन कैमरों की फीड को थाना कोतवाली कर्वी या पुलिस कन्ट्रोल रुम में भी प्रसारित किया जायेगें ।
इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी गुलाब त्रिपाठी, पीआरओ प्रदीप पाल, व्यापारीबन्धु एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *