जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2023 को सकुशल, शान्तिपूर्वक व नकल विहीन सम्पन्न कराये जाने हेतु बैठक हुई आयोजित।
जनपद में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के 44 सेन्टरो पर 26755 विद्यार्थियों देंगे परीक्षा
जनपद में 4 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 44 स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट के साथ जिला प्रशासन मुस्तैद
चित्रकूट
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा 16 फरवरी से 04 मार्च, 2023 तक संचालित होने वाली हाईस्कूल एवं इंण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2023 को सुचिता पूर्ण शान्ति पूर्वक व नकल विहीन एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल, केन्द्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त/वाह्य केन्द्र व्यवस्थापकों का परीक्षा पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में जिला अधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शुचितापूर्ण नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिये समस्त केन्द्र व्यवस्थापक वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को विस्तृत निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिये सभी आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने हेतु आश्वासन दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा शांतिपूर्ण, शुचितापूर्ण परीक्षा सम्पादित कराने हेतु निर्देशित देते हुए कहा कि वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा हेतु निर्धारित समस्त परीक्षा केन्द्रों में प्रश्नपत्र रखे जाने हेतु एक कृथक कक्ष को स्ट्रांग रूम बनाया जाय। उन्होंने स्ट्रांग रूम में किसी अधिकारी/ कर्मचारी का मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित होगा। पेपर डबल लॉक में होना चाहिए व स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिए । उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित लोग परीक्षा सुरू होने के एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे अगर न समय से पहुंचते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक यह सुनिश्चित भी करे की विद्यालय में टॉयलेट, पानी, साफ सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की दूरी तक फोटोकॉपी प्रतिबंधित रहेगी । कोई भी विद्यार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र में नहीं जाएगा ।उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापक से कहा कि है आप लोग की जिम्मेदारी है कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा सकुशल व सुचिता पूर्ण संपन्न कराएं।
जिलाधिकारी द्वारा शासन एवं विभाग द्वारा प्रदान किये गये निर्देशों को अक्षरशः अनुपालन करने के बारे में विस्तृत रूप से निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) कुंवर बहादुर सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी (जोनल मजिस्ट्रेट) जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र स्वरूप व जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित थे।