तीन दिन बीत जाने के बाद भी सैकड़ों घरों के मजरा महुलिहा में अंधेरा कायम है

तीन दिन बीत जाने के बाद भी सैकड़ों घरों के मजरा महुलिहा में अंधेरा कायम है

विद्युत कर्मचारियों की मनमानी के चलते तीन दिन बीतने के बाद भी विद्युत आपूर्ति ठप्प

चित्रकूट के रामनगर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत इटवा के मजरा महुलिहा में तीन दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप है, इस मजरे के सैकड़ों घरों के हजारों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। पहाड़ के किनारे बसे मजरे में रात्रि के दौरान हमेशा लोगो को जगली जानवरों वा जहरीले जंतुओं से खतरा बना रहता है। मजरे के देव नारायण यादव उर्फ मंझा (ब्लाक अध्यक्ष किसान यूनियन रामनगर) ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत तीन दिनों से मजरे में लाइट नही है जिसके चलते पेयजल सहित धान की फसलों के बेधो को का भरी नुकसान हो रहा है वही रात्रि में भरी उमस वा गर्मी के चलते नवजात शिशुओं वा बच्चो को भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मैने कई बार टेलीफोन के माध्यम से जेई साहब को समस्या बता चुका हु किन्तु अभी तक कोई निस्तारण नही किया गया है। जो भी लाइन मैन आता है वह इटवा गांव से घूम कर चला जाता है हमारे मजरे तक नहीं आता न हीं कोई फाल्ट ढूंढता है जहां उसको पैसा मिलता है वहां पर जाकर वह लाइट बनाता है और चला जाता है वही यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम लोग अपने मजरे से सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा होकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर मजरे के प्रयाग दत्त, दिनेश यादव,प्रमोद यादव,विजय ,मुलायम ,राजकरण आदिवासी,अनंत राम आदिवासी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *