5 चोर गिरफ्तार, चोरी की 80 किलोग्राम तांबे का जला हुआ केबिल तार,घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल, 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद
ब्यूरो रिपोर्ट _आशीष उपाध्याय
रैपुरा/चित्रकूट
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी के मार्गदर्शन में थाना रैपुरा पुलिस टीम द्वारा चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 01 अन्तर्राज्यीय चोर सहित 05 चोर गिरफ्तार,चोरी की 80 किलोग्राम तांबे का जला हुआ केबिल तार सहित घटना में प्रयुक्त 01 अदद मो0सा0 एच0एफ0 डीलक्स, 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया ।
वादी राकेश सोनी निवासी अगरहुड़ा थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट (श्री सीमेन्ट ईस्ट प्राईवेट कम्पनी के प्रबन्धक) द्वारा सूचना दी गयी की दिनांक 26.11.2025 की रात्रि लगभग 11 बजे से 01 बजे के बीच तीन अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर कारखाने में आ गये और लगभग 1350 मीटर बिजली के तार काट कर चोरी करके ले जा रहे थे,तो सुरक्षा गार्ड ने उन अज्ञात व्यक्तियों को देख लिया और हल्ला मचाकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन उन अज्ञात व्यक्तियों ने दहशत फैलाने के इरादे से गार्ड की तरफ हवाई फायरिंग कर अंधेरे का फादया उठाकर भाग गये । इसके पहले कुछ अज्ञात चोरो द्वारा दिनांक 20.11.2025 को लगभग 1700 मीटर केबल तार,दिनांक 22.11.2025 को लगभग 1800 मोटर केबल तार काटकर चोरी की गयी थी । इस सूचना पर थाना रैपुरा में मु0अ0सं0 287/2025 धारा 331(4),305(5) बीएनएस व 9/25 आर्म्स एक्ट बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक रैपुरा को चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
दिनाँक 29.11.2025 को उ0नि0 अखिलेश यादव मय हमराह के मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित माल मुल्जिमान की पतारसी सुरागरसी करते हुए बोड़ी पोखरी चोराहे मामूर थे कि मुखविर द्वारा सूचना दिया गया कि मदना पॉवर प्लान्ट से जो लोग तांबे का केबिल तार चोरी किये थे, वे लोग अरवारा मोड़ पर बन्द पड़े प्लान्ट के पास मौजूद है और चोरी किये हुये केबिल तार को बेचने की फिराक में है। यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 अखिलेश यादव द्वारा थाना हाजा से वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु रवाना टीम को बुलाया गया तत्पश्चात मकसद बताकर मुखविर के बताये हुए स्थान की ओर चल दिये । जैसे ही अरवारा मोड़ आगे बन्द पड़े प्लान्ट से करीब 100 मीटर मुखविर इशारा करके चला गया । पुलिस टीम द्वारा छिपते छिपाते हुए किनारे खड़े लोगो के पास पहुंचकर एवं घेर घार कर पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्तियों से क्रमश नाम पता पूछा गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम 1.रोशन पुत्र राजेन्द्र निवासी कामतन बाजार थाना नयागांव जनपद सतना म0प्र0 उम्र करीब 30 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,एक अदद एन्ड्राइड मोबाइल सैमसंग,एक प्लास्टिक की बोरी में जला हुआ तांबे का केबिल बरामद हुआ,दूसरने व्यक्ति ने अपना नाम 2.आनन्द पुत्र राजाराम सोनकर निवासी कालीदेवी मंदिर के पास सीतापुर थाना कोत0 कर्वी जनपद चित्रकूट उम्र करीब 39 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो एक प्लास्टिक की बोरी में तांबे का जला हुआ केबिल तार,जेब से 200/- रूपये,एक अदद एन्ड्राइड मोबाइल वीवो कम्पनी बरामद हुआ । तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम 3.सुभाष राजपूत पुत्र सुकरू निवासी पवारी थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट उम्र करीब 25 वर्ष बताया जिसके पास से एक प्लास्टिक की बोरी में तांबे का जला हुआ तार बरामद हुआ । चौथे व्यक्ति ने अपना नाम 4.सोमत पुत्र विजय बहादुर निवासी पवारी थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट उम्र करीब 20 वर्ष जिसके पास से एक प्लास्टिक की बोरी में तांबे के केबिल का जला हुआ तार बरामद हुआ । पांचवे व्यक्ति ने अपना नाम 5.सद्दू सोनकर पुत्र देशराज सोनकर निवासी चौकी खोह थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट उम्र करीब 50 वर्ष जिसकी जामा तलाशी से एक प्लास्टिक की बोरी में तांबे के केबिल का जला हुआ तार तथा पहने हुए पैन्ट से 150/- रूपये बरामद हुआ । बरामद गाड़ी के बारे में कड़ाई से पूंछने सुभाष उपरोक्त ने बताया कि यह मोटर साइकिल मेरी है,तभी सभी व्यक्तियों ने बताया कि हमलोग दिनांक 20/22.11.2025 की रात में मदना सोलर प्लान्ट से चोरी किये हुए तांबे के केबिल तार को जला कर एवं अलग – अलग बोरी में भरकर बेचने के इरादे से आये थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्ति रोशन,सुभाष व सोमत राजपूत ने बताया कि हमलोग दिन के समय इसी मोटर साइकिल से घूम फिर कर रेकी करते है और रेकी किये गये स्थानों पर रात में चोरी करते है।चोरी करके जो भी माल मिलता था उसको आपस में बाटं लेते फिर बेचकर परिवार का जीवनयापन करते है।आज भी सामान लेकर बेचने के इरादे से निकले थे कि रास्ते में रोशन के मोबाइल पर चोरी का माल खरीदने वाले सीतापुर कर्वी के आनन्द सोनकर का फोन आया,उसने बताया कि मैं अपने साथी सद्दू सोनकर निवासी खोह के साथ आ रहा हूँ। रास्ते में मिलूंगा और वही पर माल खरीद लूंगा,ताकि किसी को कुछ पता नही चल पाये । चोरी का माल खरीदने वाले आनन्द औक सद्दू सोनकर भी वही पर आ गये ।हम पांचो लोग अलग अलग बोरी में तार को लेकर आगे ही जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया । बरामद तमंचा व कारतूस के बारे में पूंछने पर बताया कि रोशन ने बताया कि मैं अपने साथियों के साथ रात में चोरी करने लिए अक्सर बाहर जाता रहता हूँ और पकड़े जाने के डर से चोरी करने वाले स्थान पर हवाई फायरिंग करके लोगों में दहशत फैला देता हूँ। कड़ाई से पूछने पर आनन्द सोनकर और सद्दू सोनकर ने बताया कि हमलोग कबाड़ की दुकान खोल रखी है हमलोग चोरी का माल सस्ते दाम में खरीदते है ताकि किसी को पता न चल पाये। आज भी हमलोगों चोरी का माल खरीदने के लिए आये थे रोशन,सोमत,सुभाष ने बताया कि हम लोग घूम घूम कर बहुत सी चोरिया की है,अन्य साथी रज्जन पुत्र फरुआ के साथ इसी साल सितम्बर महीने में मदना सोलर प्लान्ट से कई बार काफी मात्रा में तांबे का तार चोरी करके जलाकर आनन्द और सद्दू को बेच दिया था।
____________________