पिता की हत्या करने वाला आरोपी पुत्र हुआ गिरफ्तार
आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद
चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट – सहोदरा देवी
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रैपुरा शैलेंन्द्र चंन्द्र पांण्डेय तथा उनकी टीम द्वारा अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद की ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.07.023 को वादी कमलेश द्विवेदी पुत्र स्व0 राधेश्याम द्विवेदी निवासी ग्राम बगरेही के द्वारा थाना रैपुरा में सूचना दी गयी कि समय करीब शाम 3:00 बजे मेरे भाई त्रिवेणी प्रसाद द्विवेदी व मेरे दूसरे भाई पारसनाथ द्विवेदी ने ग्राम बगरेही में पीपल वृक्ष के नीचे बने पक्के चबूतरे पर बैठे मेरे पिता राधेश्याम द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय नंदकिशोर द्विवेदी उम्र करीब 75 वर्ष की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी एवं मौके से फरार हो गये। घटना के सम्बन्ध में थाना रैपुरा में धारा 302 भादवि0 बनाम त्रिवेणी प्रसाद द्विवेदी, परसनाथ द्विवेदी पुत्रगण स्वर्गीय राधेश्याम द्विवेदी उपरोक्त पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष रैपुरा को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । थानाध्यक्ष रैपुरा तथा उनकी टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुये आज दिनाँक 07.10.2023 को ग्राम देवकली जाने वाली नहर मोड वहद ग्राम बगरेही से अभियुक्त त्रिवेणी प्रसाद द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम द्विवेदी निवासी ग्राम बगरेही थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया जिसकी निशांदेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद कुल्हाड़ी बरामद की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि मेरे पिता राधेश्याम द्विवेदी ने जमीन बेची थी,जिसमें मिले रुपयों में से मैं अपना हिस्सा मांग रहा था मेरे पिता ने मेरा हिस्सा देने से मना कर दिया तो गुस्से में आकर मैंने कुल्हाड़ी से उनकी हत्या कर दी।