प्रधानमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना की खमियां, गांव की सड़कें गड्ढे में हो रही तब्दील

प्रधानमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना की खमियां

रामनगर/चित्रकूट

प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाई गई ग्रामीण पेयजल योजना के तहत गांव गांव पानी की उचित व्यवस्था के लिए सड़कों से पाइप लाइन डाली जा रही है और लगभग लगभग यह कार्य पूरा हो चुका है जब यह पाइप लाइन डाली जा रही थी तब जो मिट्टी खोदी गई थी उसका पूराव सही ढंग से नहीं हुआ जिससे ग्रामीणों को हर रोज नई समस्याएं देखने को मिल रही है इसमें ग्रामीणों का कहना है कि जब पाइप लाइन डाली जा रही थी तो मिट्टी का पूरा नहीं किया गया अब हल्की सी बारिश होने पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और इन गड्ढों में पानी भर गया है जिससे हमारा अपने घरों से निकलना मुश्किल है ना तो सड़क से वाहन निकल पा रहे हैं निकल पा रहे हैं और जब बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो लोगों को अनेक तरह की समस्याएं होती हैं अगर हमें कहीं जाना होता है तो हमारे पैर फंस जाते हैं इन गड्ढों में बारिश होने पर मिट्टी बहकर नाली में चली जा रही है जिससे नाली बंद हो जाती हैं और हमारे घरों का पानी नहीं निकल पा रहा है जिससे हमारे घरों में पानी भर जाता है बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं और छोटे-छोटे बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं उनका कहना है कि हमें कुछ समय बाद इससे लाभ तो मिलेगा लेकिन अभी हमें बहुत समस्या देखने को मिल रही हैं इसलिए इनका उपाय किया जाए ताकि हमें समस्याओं से मुक्ति मिले आताचे संस्था के द्वारा इस कार्य को करवाया गया है इस कार्य को पूरी तरह से ठीक करवाएं जिस ठेकेदार की निगरानी में यह कार्य हुआ है वह इस कार्य को पुनः अच्छी तरह से करवाएं जिससे ग्रामीणों के सामने आने वाली समस्याएं दूर हो सके और इनको इस योजना से समस्याएं नहीं लाभ मिल सके इस कार्य को पुनः अच्छी तरह करवाया जाए और मिट्टी का पूराव सही ढंग से करवाया जाए।

वहीं इस मामले में रामनगर ब्लाक के सहायक खण्ड विकास पंचायती राज अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि यहां से जिलाधिकारी महोदय को रिपोर्ट भेज दी गई है इस समय इन लोगों का कार्य पाइप टेस्टिंग का चल रहा है पाइप टेस्टिंग के बाद यह लोग जहां पर आरसीसी होगी उसको आरसीसी करके जहां इंटरलॉकिंग होगी उसको इंटरलॉकिंग पूर्ण करके यह अपनी रिपोर्ट हमें सौंपेंगे।

रिपोर्ट – स्नेहा पांडेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *