विधायक निधि से बन रही रोड पर हो रहा मानकविहीन कार्य
कही कमीशनखोरी की भेट तो नही चढ़ रही लाखों की लागत की यह रोड
चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय
पूरा मामला चित्रकूट के रामनगर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत घुनुवा के विसौंधा गांव का है जहा पहाड़ पर बने पशु आश्रय केंद्र से एक हाता को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य में बरती जा रही है घोर अनियमताए जिसमे पहाड़ के ही खनिज संपदा का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है वही सड़क निर्माण कार्य में साइड वाल के रूप में दोयम दर्जे की ईट वा डस्ट का प्रयोग जमकर हो रहा है।वही यदि ग्रामीणों की माने तो कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबा से बताया की गांव में आने जाने के लिए मुख्य मार्ग से गांव के भीतर तक सड़क है लेकिन जहा से ग्रामीणों का कोई आवागमन नही है वहा व्यक्ति विशेष के हाता तक पहाड़ पर रोड बनाने का क्या औचित्य है।
उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ के द्वारा यह बनवाई जाने वाली रोड पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है ग्रामीण यह भी बताते हैं कि संबंधित विभाग का जेई कमीशन लेकर गलत जगह सैंक्शन कर रोड की जिम्मेदारी ठेकेदार को दे दी है जिसमें जमकर मनमानी वा अनियमिता बरती जा रही है।जो पूरी तरह औचित्यविहीन कार्य राजनीतिक फायदे के लिए कराया जा रहा है।
अब सवाल यह उठता है की लाखो की निधि जनहित कार्यों में सार्वजनिक स्थलों में जहां से लोगो की आवागमन हो ऐसे जगहों में क्यों नहीं लगाई जाती ,कही यह आगामी चुनावी षड्यंत्र तो नही..?
यदि उक्त रोड की अनुपातिक जांच हो तो खुल सकती है भ्रष्टाचार की काली कलई।