रोडवेज बस और डंपर की टक्कर, दर्जनभर यात्री घायल, चार की हालत गंभीर

प्रयागराज : रोडवेज बस और डंपर की टक्कर, दर्जनभर यात्री घायल, चार की हालत गंभीर

प्रयागराज। सुबह का सन्नाटा उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया जब बारा थाना क्षेत्र के सेंहुड़ा गांव के पास प्रयागराज से चित्रकूट जा रही एक रोडवेज बस और डंपर की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्रियों के हाथ-पैर तक टूट गए। ड्राइवर की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जसरा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बारा थाने के इंस्पेक्टर के मुताबिक, यह सरकारी रोडवेज बस प्रयागराज के जीरो रोड डिपो से सुबह चित्रकूट के लिए निकली थी। सेंहुड़ा गांव के समीप सामने से आ रहे डंपर से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

गांववालों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका दहल उठा। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए शीशे तोड़ने पड़े।हादसे के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गयाफिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और डंपर चालक की पहचान की जा रही है।

*संवाद सूत्र*
*बुन्देली प्रकाश न्यूज*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *