राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह से निस्तारित हुए 29443 मुकदमें

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह से निस्तारित हुए 29443 मुकदमें

71305597 रू अर्थदण्ड और प्रतिकर के रुप में दिलाए

चित्रकूट ब्यूरो: राष्ट्रीय लोक अदालत में 29443 मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर रविवार को किया गया। इस दौरान 71305587 रूपए अर्थदण्ड व प्रतिकर के रूप में दिलाए गए।
जनपद न्यायालय परिसर में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदातल में जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने 11 वादों का निस्तारण करते हुए 213500 रूपए आपसी सुलह समझौते के आधार पर दिलाए। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी दिनेशचन्द्र ने 32 वादों का निस्तारण करते हुए 7730000 रूपए आपसी सुलह समझौते के आधार पर दिलाए। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रामकृपाल ने आठ जोड़ों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर मिलाया और 32 वादों का निस्तारण करते हुए सुलह समझौते के आधार पर 3571000 रूपए दिलाए। अपर जिला जज प्रथम रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने एक वाद का निस्तारण किया। विशेष न्यायाधीश पाक्सो विनीत नारायण पाण्डेय ने एक वाद का निस्तारण करते हुए 500 रूपए अर्थदण्ड वसूला। त्वरित न्यायालय के अपर जिला जज संजय कुमार ने 122 वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कांत धर दुबे ने 602 वादों का निस्तारण करते हुए 191510 रूपए अर्थदण्ड वसूल किया। सिविल जज विदुषी मेहा ने दो वादों का निस्तारण किया। मऊ की सिविल जज जूडि सैफाली यादव ने 184 वादों का निस्तारण करते हुए 7650 रूपए अर्थदण्ड वसूल किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अदिति सिंह ने 50 वादों का निस्तारण करते हुए 1000 रूपए अर्थदण्ड, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय संघमित्रा ने 157 वादों का निस्तारण करते हुए 124580 रूपए अर्थदण्ड, त्वरित न्यायालय की सिविल जज अंजलिका प्रियदर्शनी ने 83 वादों का निस्तारण करते हुए 1600 रूपए अर्थदण्ड वसूला।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव अपर जिला जज फारूख इनाम सिद्दीकी ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 1277 वादों का निस्तारण करते हुए 11841340 रूपए तथा 28166 मामलों का निस्तारण राजस्व व अन्य विभागों द्वारा करते हुए 59464247 रूपए प्रतिकर के रूप में वसूला गया। इसके अलावा बीती 18 से 20 मई तक आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 74 वादों का निस्तारण किया गया। रविवार को हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 29443 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 71305587 रूपए अर्थदण्ड व प्रतिकर के रूप में दिलाए गए।
इस मौके पर विशेष न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी, अपर जिला जज नीरज कुमार श्रीवास्तव समेत सम्बन्धित न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *