पहाड़ की चोटी पर स्थित मा कालका मंदिर परिसर में लगी जन चौपाल
चित्रकूट
चित्रकूट के रामनगर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत लोरी में आज पहाड़ की चोटी में स्थित मा कालका माता मंदिर में खण्ड विकास अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया जन चौपाल में आए सैकड़ों ग्रामीणों का ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पलता सिंह ने स्वागत करते हुए उनकी क्रमवार समस्याएं सुनी।
खण्ड विकास अधिकारी सुनील सिंह ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार गांव गांव में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है,
जो ग्रामवासी सरकार की योजनाओं से वंचित है उनको कही से जानकारी नही मिल पाती है तो ऐसे लाभार्थियों के लिए जन चौपाल के कार्यक्रम किये जा रहे है ताकि गांव के अंतिम पायदान तक सरकार द्वारा चलई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी व लाभ मिल सके।वहीं इस जन चौपाल के माध्यम से लोगो की समस्याओं को निस्तारण किया जाता है तथा पंचायत में किये गए कार्यो की समीक्षा भी की जाती है।
आज ग्राम पंचायत लौरी में जन चौपाल का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम में राजेन्द्र कुमार बी टी एम कृषि विभाग द्वारा पी एम किसान सम्मान निधि के बारे में बताया गया कि 22 मई से प्रत्येक ग्राम पंचायत में अलग अलग दिनों में कार्यक्रम निर्धारित है जिन कृषक भाईयो की जो समस्या हो वो कृषक भाई ग्राम लौरी में 06 जून को पंचायत भवन में आकर पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले सकते है, विकासखंड अधिकारी रामनगर द्वारा ग्राम पंचायत में किये कार्यो की समीक्षा भी की गई जिसमें बृद्ध पेंशन, विधवा पेंशन, पीएम आवास योजना, राशन कार्ड, आयुषमान कार्ड, इज्जत घर,गौशाला, गांव में बने पुस्तकालय, गांव में पेय जल की व्यवस्था आदि के बारे में समीक्षा की गई, वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चो के बेहतर भविष्य के लिए बच्चो को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया गया।स्वस्थ्य विभाग की ए नम द्वारा स्वस्थ्य सम्बन्धी जानकारी तथा उनसे बचाव के उपाय बताए गए।तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा महिलाओं को दिए जाने वाली सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया गया।
इस जन चौपाल में रामनगर ब्लॉक प्रधान अध्यक्ष ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पलता सिंह पटेल ,प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, सहायक खण्ड विकास पंचायती राज़ अधिकारी देवेन्द्र सिंह,सचिव आशीष सिंह,पंचायत मित्र अखिलेश कुमार सहित गांव के संभ्रांत गणमान्य बुजुर्गो सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।