जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खनिज न्यास निधि (DMF) की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खनिज न्यास निधि (DMF) की समीक्षा बैठक संपन्न

ग्राम पंचायतों में खुलेंगे सिलाई केंद्र, स्वास्थ्य और शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर रहेगा विशेष फोकस

चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) के अंतर्गत शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले के विकास, विशेषकर माइनिंग प्रभावित क्षेत्रों में जनहितकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जनपद में रु0, 29,95,524,00 लागत से दो स्थानों क्रमशः 1. तहसील कर्वी अंतर्गत भरतकुप कर्वी रोड पर शिवरामपुर चौकी के पास व 2. तहसील राजापुर के अंतर्गत यमुनापुर के पास स्थापित चेक गेट्स व एक मिनी कमान सेंटर के दिनांक 18 नवंबर 2026 से 17 नवंबर 2026 तक संचालन हेतु वार्षिक अनुरक्षण कार्य,

जनपद चित्रकूट में संचालित 02 चेक गेट्स (1-शिवरामपुर-कर्वी यमुनापुल के पास -राजापुर) के वार्षिक अनुरक्षण व उपयोग हो रही बिजली बिल का भुगतान कार्य,
जनपद चित्रकूट के वित्तीय वर्ष 2024 -25 के डीएमएफ लेखों का ऑडिट कराकर ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने हेतु कुल धनराशि मय जीएसटी रू0 52,805,00 का भुगतान जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से कराए जाने के संबंध में,

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय चित्रकूट के पत्र संख्या -125/मु0ची0अधि/ उपकरण मांग पत्र /2025-2026 दिनांक द्वारा प्रस्तुत चिकित्सालय में अस्थि रोग सर्जरी एवं नेत्र सर्जरी रोग उपयोगार्थ उपकरण उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव,

23,68,000,00 की लागत से पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरौहा व प्राथमिक विद्यालय सीतापुर भाग -1 में दो आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य,

1,07,27,175.00 की लागत से जनपद के 509 विभागीय आंगनबाड़ी केंद्रों पर ई0सी0सी0ई0 सामग्री की उपलब्धता का प्रस्ताव,

80,64,100,00 की लागत से कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवा एवं कृषि विभाग द्वारा ग्रीन ग्राम्य योजना, कृषि ज्ञानदूत एवं मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट की विस्तुत कार्य,

67,96,000,00 की लागत से संस्थागत प्रसव बढ़ाए जाने हेतु चिकित्सा इकाइयों की संख्या बढ़ाए जाने/सुदृढ़ किए जाने तथा आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता कराए जाने का कार्य,
25,85,000,00 की लागत से
दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों में आम जनमानस को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराए जाने हेतु मोटर साइकिल एंबुलेंस सेवा का प्रस्ताव,
49,51,000,00 की लागत से कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी में सभागार कक्ष के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना,
1,11,00,000,00 की लागत से स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित पीएचसी एवं सीएससी में महत्वपूर्ण कार्य कराए जाने का प्रस्ताव,

88,01,000,00 की लागत से जिला संयुक्त चिकित्सालय चित्रकूट में गर्भवती महिलाओं हेतु संचालित लेबर रूम एवं शल्य क्रिया कक्ष ओटी का उच्चीकरण कार्य,
50,00,000,00 की लागत से भरतकूप खनन क्षेत्र के आस पास की दस ग्राम पंचायतों में एक एक सिलाई केंद्र की स्थापना कार्य,
3,10,33,000,00 की लागत से मोहन नदी के पुनरोद्धार का कार्य 15 km पार्ट -1 व पार्ट -2 चेकडैम कम रपटा चंद्रामारा प्रथम चेकडैम रपटा चंद्रमारा द्वितीय का कार्य,
84,91,000,00 की लागत से स्पोर्ट स्टेडियम, चित्रकूट में खिलाड़ियों की सुविधा हेतु स्पोर्ट्स सामग्री एवं बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबाल आदि का कार्य,
स्पोर्ट स्टेडियम चित्रकूट में स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य,

2,53,13,000,00 की लागत से जनपद चित्रकूट के कलक्ट्रेट परिसर में एक हाल का निर्माण कार्य,

ग्राम बरगढ़ ब्लॉकमऊ जनपद चित्रकूट के पूर्ण सोलराइजेशन संबंधित परियोजना रिपोर्ट डीपीआर उपलब्ध कराना आदि कार्य,

100,00,000,00 की लागत से राजकीय बालिका इंटर कालेज कर्वी विद्यालय के दस कक्षों का स्मार्ट क्लास बनाए जाने का कार्य,

जनपद में संचालित समस्त पट्टों/ परमिट का प्रत्येक 3 माह में कम से कम एक बार भौतिक रूप से/ ड्रोन के माध्यम से जांच कराए जाने हेतु ड्रोन कैमरा क्रय किए जाने का कार्य

मानिपुर क्षेत्र में आम जनमानस के सुचारू रूप से आवागमन हेतु एक रपटा का निर्माण कार्य,

आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण तथा केंद्रों पर बच्चों के खेल गतिविधियों हेतु ईसीसी मैटेरियल क्रय किए जाने का प्रस्ताव,

10,00,000,00 की लागत से कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में मिलेट कैंटीन का निर्माण कार्य,

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं एवं पहुंच, मार आदि का कार्य,

जिला संयुक्त चिकित्सालय का नवीनीकरण /सुदृढ़ीकरण का कार्य तथा वेटिंग हाल का निर्माण कार्य,

जनपद की क्षतिग्रस्त मुख्य सड़कों का निर्माण कार्य,

27,00,000,00 की लागत से सी-आर्म मशीन एक उन्नत मेडिकल इमेजिंग डिवाइस है जो शल्य चिकित्सा के दौरान रियल टाइम हाई रेजोल्यूशन एक्स-रे छवियां प्रदान करती है। यह सर्जरी के दौरान शरीर के अंदर की चलती फिरती तस्वीरें स्क्रीन पर दिखती है जिससे सर्जरी को सात्विक प्रक्रिया में मदद मिलती है। खास टूटी हड्डियों को सही जगह पर सेट करने के लिए या अन्य जटिल सर्जरी में।

25,00,000,00 की लागत से इन्क्यूबेशन सेन्टर का कार्य,

कस्तूरबा गांधी बाउंड्रीवाल का कार्य,

सोनेपुर व सीतापुर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निर्माण कार्य,

कर्वी- बांदा रोड संपर्क मार्ग पर स्थित पतौड़ा रोड का निर्माण कार्य,

कर्वी-बांदा रोड संपर्क मार्ग पर स्थित रौली कल्याणपुर रोड का निर्माण कार्य में खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से कराए जाने हेतु प्रस्तावित कार्यों पर प्रस्ताव दिया गया।

समिति को निर्देशित किया गया कि आगामी कार्ययोजना में स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े प्रस्तावों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

माइनिंग क्षेत्रों में होने वाली अस्थमा और टीबी जैसी बीमारियों पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंन क्रेशर मालिकों को निर्देश दिए कि सड़कों और कार्यस्थलों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव सुनिश्चित करें ताकि धूल न उड़े।

माइनिंग ऑफिसर को निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य समस्याओं के निदान हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से समन्वय स्थापित करें।

जिलाधिकारी ने श्रम विभाग के सहयोग से माइनिंग क्षेत्र में कार्यरत सभी मजदूरों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) चन्द्र शेखर, माइनिंग ऑफिसर रणवीर सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *