जिलाधिकारी ने विकास भवन स्थित ‘शक्ति रसोई’ कैंटीन का किया आकस्मिक निरीक्षण
कैंटीन में ‘मिलेट्स’ (श्री अन्न) के व्यंजन शामिल करने के दिए निर्देश-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आत्मनिर्भरता और स्वच्छता व्यवस्था को सराहा
चित्रकूट। 24 फरवरी 2026
जिलाधिकारी पुरकित गर्ग द्वारा आज विकास भवन, सोनेपुर स्थित ‘शक्ति रसोई’ कैंटीन का आकस्मिक स्थलीय निरीक्षण किया गया। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत डूडा (DUDA) की शहर मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा संचालित इस कैंटीन का प्रबंधन *नव्य स्वयं सहायता समूह*, शंकरबाजार (कर्वी) की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान समूह की सदस्य श्रीमती शीला रैकवार उपस्थित मिलीं। जिलाधिकारी ने कैंटीन के संचालन मॉडल की सराहना करते हुए निर्देश दिया कि ग्राहकों की सुविधा हेतु खाद्य पदार्थों की एक व्यवस्थित रेट लिस्ट (मीनू कार्ड) प्रदर्शित की जाए।
मिलेट्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और पोषण को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कैंटीन में मिलेट्स (मोटा अनाज) से निर्मित खाद्य पदार्थों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए, जिससे स्थानीय स्तर पर ‘श्री अन्न’ के उपयोग को बढ़ावा मिल सके।
जिलाधिकारी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि कैंटीन के लिए आवश्यक सामग्री का क्रय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ही किया जाता है। उन्होंने इसे महिला स्वावलंबन की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।
कैंटीन की साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, परिसर की सुंदरता बढ़ाने हेतु उचित स्थानों पर गमले एवं पौधे रखवाने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित ऐसी इकाइयों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाए ताकि अधिक से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, जिला परियोजना अधिकारी सत्यपाल यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बुन्देली प्रकाश न्यूज, चित्रकूट/उत्तर प्रदेश