भीम आर्मी ने डीएम को दिया ज्ञापन: सफाई कर्मियों के शोषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग

*भीम आर्मी ने डीएम को दिया ज्ञापन: सफाई कर्मियों के शोषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग*

चित्रकूट: रामनगर ब्लाक में तैनात सफाई कर्मियों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ भीम आर्मी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। सफाई कर्मियों से पेरोल और मास्टर रोल जमा करने के नाम पर 5000 रुपए प्रति कर्मी से प्रतिमाह के दर से पैसे मांगे जा रहे थे, जिससे एक सफाई कर्मी रामनारायण ने अपना वीडियो वायरल कर आत्महत्या की कोशिश की थी। भीम आर्मी जिला संयोजक संजय कुमार गौतम ने पीड़ित सफाई कर्मी से मुलाकात कर हाल-चाल जानने के बाद पीड़ित को समझाया बुझाया और भीम आर्मी जिला संयोजक संजय कुमार गौतम ने जिलाधिकारी को ज्ञापन पत्र लिखकर मांग की है कि सफाई कर्मियों का शोषण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों की उच्च स्तरीय जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए। अपर जिला अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी,भीम आर्मी ने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे ज्ञापन देते समय एड श्रीपाल प्रजापति, एड राजकरण, विनोद वर्मा, एड राहुल दिवाकर, रामनाथ वर्मा आदि कई दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *