हंस फाउंडेशन के द्वारा खंड स्तरीय हितधारक तथा किसानों के साथ समन्वय कार्यशाला का हुआ आयोजन

द हंस फाउंडेशन के द्वारा खंड स्तरीय हितधारक तथा किसानों के साथ समन्वय कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

मानिकपुर/चित्रकूट

ब्यूरो रिपोर्ट _ आशीष उपाध्याय

हंस फाउंडेशन के किसानों का द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बीडीओ एवं ब्लाक प्रमुख द्वारा किया गया सम्मानित

द हंस फाउंडेशन के हंस आजीविका परियोजना के द्वारा ब्लाक मानिकपुर सभागार में खंड स्तरीय हितधारकों तथा किसानों के साथ समन्वय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें हंस आजीविका परियोजना के कार्यक्षेत्र के 10 गांवों से ग्राम प्रधान और सचिव तथा लगभग 60 किसानों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे पवन कुमार सिंह (बीडीओ) अरविंद कुमार रलिहा (ब्लॉक प्रमुख), तरुण कुमार साहू ( पशु चिकित्सा धिकारी ) विशिष्ट अतिथि में ज्ञान स्वरूप पटेल, रामनरेश पटेल, के साथ पुरस्कृत किसान विजय यादव, मुन्ना यादव, रामकिशोर मवासी, बहन स्नेहलता, केशव गुप्ता, अच्छेलाल मवासी , उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सुचारू से संचालन में मानिकपुर ब्लाक समन्वयक मुकेश तिवारी एवं आजीविका टीम का सहयोग रहा ।
कार्यक्रम का संचालन परियोजना समन्वयक संतोष जी के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम का उदघाटन ब्लॉक प्रमुख जी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।
इसके पश्चात द हंस फाउंडेशन के बारे में हंस आजीविका परियोजना के विषय विशेषज्ञ डॉ. श्री कान्त जी के द्वारा ” द हंस फाउंडेशन “और हंस आजीविका परियोजना के बारे में जानकारी दी गई
इसके पश्चात श्री सरोज जी विषय विशेषज्ञ इंस्टिट्यूशन बिल्डिंग ने किसानों को कौशल के बारे में विस्तार से बताया ।
किसान ज्ञान स्वरूप पटेल ने हंस फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि आज परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए द हंस फाउंडेशन जैसे संस्थाओं की आवश्यकता है और इनके द्वारा जो कार्य किए जा रहे वह बहुत ही सराहनीय है l अरविंद रलिहा (ब्लॉक प्रमुख) ने कहा कि हंस फाउंडेशन के कार्य सराहनीय है । महिला सशक्तिकरण के कार्यों के द्वारा हंस फाउंडेशन का प्रयास बहुत ही अच्छा है जिससे हमारी बेटियां आज घर से बाहर आकर बनाकर अपनी आजीविका को सुधार कर आगे बढ़ रही है।
आजीविका में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों में मुन्ना यादव विजय यादव रामकिशोर मावशी अच्छे लाल मावसी कुमारी मानसी श्रीमती स्नेह लता के साथ केशव गुप्ता जैसे प्रतिभावान किसानों को वीडियो पवन कुमार सिंह एवं ब्लाक प्रमुख अरविंद रलिहा जी के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत मे ब्लॉक प्रमुख जी, उप पशु चिकित्सा अधिकारी तथा प्रगतिशील किसानों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया इसके बाद परियोजना प्रबन्धक श्री संतोष कुमार मिश्रा जी के द्वारा परियोजना के द्वारा किए गए कार्यों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी तथा कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस कार्यक्रम में हंस आजीविका परियोजना परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार मिश्रा, मानिकपुर ब्लाक समन्वयक मुकेश तिवारी, फील्ड कोऑर्डिनेटर दुर्गेश कुमार , विषय वस्तु विशेषज्ञ मुकेश जी एवं सरोज कुमार के साथ श्रीकांत जी के साथ वरिष्ठ पत्रकार आशीष उपाध्याय, सहोदरा देवी तथा10 ग्रामों के 60 ग्रामीण उपस्थित रहे।

काम करने वाले सामुदायिक रिसोर्स पर्सन प्रिया, रजनीश, चन्द्र शेखर, पवन,राजा बेटी,अर्चना, जानकी शरण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *