चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम,एसपी ने किया दौरा दिए आवश्यक निर्देश

चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम,एसपी ने किया दौरा दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय

जनपद में लगातार हो रहे भारी वर्षा के कारण यमुना नदी व अन्य नदियों की जल स्तर बढ़ जाने के कारण ग्राम पंचायत सरधुवा में 45 घरों के 130 लोग प्रभावित हुए हैं इन प्रभावित लोगों को कंपोजिट विद्यालय सरधुवा में आश्रय दिया गया है। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित गांवों में अस्थाई कैंप सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें, कहा कि खाने पीने की व्यवस्था समुचित रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी व चौकिया को निर्देशित किया कि आप लोग सतर्क रहकर भ्रमण सील रहे, कहा कि किसी भी मनुष्य, पशु की जन हानि नहीं होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि जो जिलाप्रशासन द्वारा राहत सामग्री दिया जा रहा है उसको नियमानुसार वितरण कराएं ।जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाकर चिकित्सा उपलब्ध कराए।जिलाधिकारी ने कहा की प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं को भूसा चारा की व्यवस्था कराए एवं कहां की बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशुओं को शत प्रतिशत टीकाकरण भी कराए।जिलाधिकारी ने कहा कि नाव व मोटर नाव में क्षमता के अनुसार ही व्यक्ति को बैठाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर श लाल कमल, तहसीलदार भारत प्रताप सिंह एवं थाना प्रभारी राम सिंह उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *