चित्रकूट आरटीओ ऑफिस बना दलालों का अड्डा

चित्रकूट जनपद में एक युवक अपना परमानेंट लाइसेंस बनाने के लिए सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय के सालों से चक्कर लगा रहा है कार्यालय में तैनात प्राइवेट बाबू और अरविंद नाम के दलाल पर युवक ने चार हजार रुपए लेने के बाद भी आज तक उसका परमानेंट लाइसेंस बनवाकर नहीं दिया है जिससे मजबूर होकर पीड़ित युवक ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। मामला सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय का है जहां बनकट गांव के रहने वाले अशोक नाम के युवक ने आरोप लगाते हुए बताया है कि वह अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहता था जिसके लिए उसने विभाग में संपर्क किया था जो वहां तैनात दीक्षित नाम के प्राइवेट बाबू ने उससे चार हजार रुपए लाइसेंस बनवाने के नाम पर ले लिया था और कहा था तुम्हारा परमानेंट लाइसेंस बन जाएगा जिसपर उसका लर्निंग लाइसेंस बनवा दिया जब लर्निंग लाइसेंस की डेट खत्म हो गई और उसने परमानेंट लाइसेंस के लिए बाबू के पास गया तो अप्रूवल के नाम उसे महीने चक्कर लगवाते रहे लेकिन उसका परमानेंट लाइसेंस नहीं बनवाया जिसके बाद फिर उसने दलाल बाबू पर दबाव बनाया तो उसका फिर लर्निंग लाइसेंस बना दिया गया जिसकी फिर डेट खत्म हो गई लेकिन परमानेंट लाइसेंस नहीं बना जिसपर पीड़ित युवक लगातार बाबू और तैनात दलाल अरविंद के चक्कर काटता रहा लेकिन उसका अभी तक लाइसेंस नहीं बना है और फिर से अब उससे 3 हजार रुपए की दोबारा लाइसेंस बनाने के नाम पर मांग की जा रही है जिससे पीड़ित युवक ने आज जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है अब सवाल यह उठता है कि पीड़ित युवक ने पैसे दे दिया तो न युवक का लाइसेंस की परीक्षा हुई जबकि लाइसेंस बनाने के लिए एक परीक्षा होती है लेकिन पैसे के आगे दलाल बिना परीक्षा के लाइसेंस बनाने का काला कारोबार किया जा रहा है और विभाग के अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए आखिर किसके सह पर कार्यालय के अंदर तैनात बाबू दलाली के काले कारोबार को अंजाम दे रहे है । पीड़ित युवक ने कार्यालय में तैनात आरोपी दलालों की रिकॉर्डिंग वायरल कर कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है ऐसे में ARTO विवेक शुक्ला पर लगातार गंभीर आरोप लग रहे जिसको लेकर सदर विधायक ने भी परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *