दोषियों को बचाने में जुटा वीडियो ओम प्रकाश यादव

संतलीकरण कार्य की जांच के नाम पर की जा रही जमकर लीपापोती,दोषियों को बचाने में जुटे बीडीओ मऊ

मामला चित्रकूट के मऊ ब्लाक अंतर्गत मंडौर गांव का है जहा लाभार्थी सावरे लाल पुत्र खिलाड़ी द्वारा अपने भूमि में जबरन जेसीबी से समतलीकरण की शिकायत की गई थी जिसकी जांच इंद्रभूषण सहायक विकास अधिकारी पंचायत मऊ द्वारा की गई जिसमे जांच करने पर शिकायत सत्य पाई गई जिसमे 1,77987 रुपए बिना कार्य के भुगतान कराया पाया गया जिसमे जिले से एफआईआर करने का पत्र भी आया किंतु तीन माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।

उक्त प्रकरण में तत्कालीन वीडीओ राम जी मिश्र द्वारा मंडौर में समतलीकरण कार्य में जेसीबी पाई गई गई यह पत्र राम जी मिश्र ने भी लिखा था

मुख्यालय से अधिकारियों के द्वारा निर्देश देने के बाद भी खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश यादव द्वारा एफआईआर न दर्ज कराके दोषियों को बचाने के लिए दुबारा कमेटी गठित करके मामले में लीपापोती कर खेल करने में जुटे।

अब देखना है की जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित मामले में किस तरह की कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *