भू माफियाओं से संपत्ति बचाने को डीएम से लगाई मदद की गुहार

भू माफियाओं से संपत्ति बचाने को डीएम से लगाई मदद की गुहार

भू माफियाओं की दबंगई ऐसी कि सरकारी जमीन के साथ पीड़ित की जमीन पर कर लिया कब्जा

चित्रकूट। जिले में भू-माफियओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। वर्षों से गांव के कई लोगों की भूमि पर कब्जा जमाए हुए भू- माफियाओं ने ग्राम सभा और तालाब की जमीन को भी नहीं छोड़ा।यहां अतिक्रमण कर अवैध पक्के मकान बनाकर कब्जा किए हुए हैं।साथ ही आए दिन ग्रामीणों की जमीनों पर अपना कब्जा बना रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला सरधुवा थाना क्षेत्र के विलास बांगर गांव से निकलकर सामने आया है। जी हां यहां पर माफियाओं ने जबरन एक व्यक्ति की 25 बीघे जमीन में कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने सोमवार को डीएम से मिलकर उसकी भूमि पर कब्जा दिलाए जाने एवं भू माफियाओं के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है। विलास बांगर गांव निवासी पीड़ित अजेंद्र सिंह ने बताया कि वह सात माह पूर्व विलास गांव के निवासी दुर्विजय सिंह पुत्र इंद्रपाल से लगभग 25 बीघा जमीन बैनामा कराया था। जिसको गांव के अपराधी किस्म के व्यक्ति एवं भू माफिया,गुंडा व दबंग वीर सिंह,बबलू सिंह व गब्बर सिंह पुत्रगण रामप्रताप सिंह व कुशल सिंह पुत्र रामराज सिंह जबरदस्ती कब्जा किए हुए हैं और पीड़ित को उसकी क्रय की हुई जमीन पर कब्जा नहीं होने दे रहे।पीड़ित द्वारा कब्जा करने का प्रयास पर उसको गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं।पीड़ित ने बताया कि उक्त लोग पूर्व में लेखपाल की मिलीभगत से षड्यंत्र कर जमीन के विक्रेता दुर्विजय को मृत घोषित कराकर उसकी खतौनी से छेड़छाड़ की है,जब कि दुर्विजय आज भी जिंदा है। पीड़ित ने बताया कि मेरे पिता गांव के कोटेदार हैं। जहां यह दबंग लोग अपात्रता की सूची में आते हैं इसके बावजूद ये लोग राशनकार्ड ले रखे हैं। कई बार राशनकार्ड सरेंडर करने को कहा गया तो धमकी देते हैं और जबरन कार्ड से अधिक खाद्यान मांगते हैं।इनकी वजह से गांव के बहुत से गरीब जरूरतमंद पात्र लोगों के राशनकार्ड नहीं निर्गत हो पा रहे हैं। जबरदस्ती इनके आतंक से भयभीत पीड़ित डीएम को प्रार्थना पत्र देकर उसकी जमीन पर कब्जा दिलाए जाने और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *