भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना “जल जीवन मिशन स्कीम के चोरी की गई पाईप को खरीदने वाले कम्पनी मालिक गिरफ्तार

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना “जल जीवन मिशन स्कीम के चोरी की गई पाईप को खरीदने वाले कम्पनी मालिक गिरफ्तार

भारी मात्रा में पाईप बरामद

जल जीवन मिशन की चोरी की पाइपों को खरीदने वाला कम्पनी का मालिक गिरफ्तार, कुल 104 DI पाइप, 10 नग डबल फ्लेंच पाइप, 10 अदद फ्लेंच, प्रयोग किया हुआ एक डिब्बा काला पैंट, 01 डिब्बा फैबीकोल व ब्रस बरामद

चित्रकूट

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रैपुरा तथा उनकी टीम द्वारा जल जीवन मिशन की चोरी की पाइपों को खरीदने वाला कम्पनी मालिक गिरफ्तार । चोरी के खरीदे गये कुल 104 DI पाइप, 10 नग डबल फ्लेंच पाइप, 10 अदद फ्लेंच, प्रयोग किया हुआ एक डिब्बा काला पैंट, 01 डिब्बा फैबीकोल व ब्रस कम्पनी से बरामद ।

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना “जल जीवन मिशन स्कीम (jal jeevan mission)” की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गयी है, यह योजना भारत सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के लिए शुरू की गयी है जिसके माध्यम से उन्हें पानी की सुविधा घर-घर में उपलब्ध कराई जाएगी।
उल्लेखनीय हैं कि थानाध्यक्ष रैपुरा शैलेन्द्रचन्द्र पाण्डेय तथा उनकी टीम द्वारा दिनाँक-27.04.2023 को जलजीवन मिशन पाइपों की चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था जिनके कब्जे से 01 डीसीएम वाहन में लदे चोरी के 50 अदद पाइप के साथ गिरफ्तार किया गया था । उसी क्रम में विवेचक द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध अभियुक्तगण 1.गुरमीत सिंह व 2. नियाज अहमद का माननीय न्यायालय से पी0सी0आर0 प्राप्त कर बरामदशुदा पाइप के सम्बन्ध में अभियुक्तों द्वारा दिये गये बयान के आधार पर उक्त चोरी के पाइपों को डिलाइट इण्टर प्राइसेस प्रा0लि0 रनिया कानपुर देहात में बिक्री करना बताया गया था तथा इससे सम्बन्धित बिल बाउचर भी विवेचक को प्रदान किये गये थे इसके आधार पर तथा उक्त मुकदमा से विवेचना से प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1. विकास कुमार पटेल 2. अनुपम पाण्डेय उर्फ अमित जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है के बयानात तथा अब तक प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेक्सस की तह तक पहुंचने के लिए इसकी और गहनता से विवेचना की गयी तो जनपद चित्रकूट से निरन्तर चोरी हो रहे जल जीवन मिशन से सम्बन्धित पाइप के साथ पूर्व में जिन चोरों को पकड़ा गया था उनसे यह जानकारी हुई कि पूर्व में बरामद डीसीएम ट्रक संख्या DL1 MB 1383 कई बार जनपद चित्रकूट से जनपद कानपुर देहात स्थित एक फैक्ट्री जो डिलाइट इण्टर प्राइसेस प्रा0लि0 रनिया कानपुर देहात के नाम से है जिसका व्यापक स्तर पर प्लास्टिक पाइप मैन्युफैक्चरिंग का काम है उसके द्वारा इन पाइपों को स्क्रैप के दाम में खरीदा जाता हैं और चोरी की खरीदी गयी जल जीवन मिशन की पाइप में से उन हिस्सों को काटकर जिस पर जल जीवन मिशन से सम्बन्धित स्टीकर लगा होता हैं को अलग कर पुनः फ्लैंच से जोड़कर उस पर नया पैंट कर I.S.I. व डिलाइट कम्पनी प्रक0लि0 का मार्का लगाकर बाजार मूल्य में पुनः ब्रिकी कर दिया जाता हैं ।

उपरोक्त के क्रम में एक पुलिस टीम कल दिनांक-22.05.2023 को क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्रीमती निष्ठा उपाध्याय एवं क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में एस0ओ0जी0, क्राइम ब्रांच एवं थाना रैपुरा की संयुक्त टीम द्वारा डिलाइट इण्टर प्राइसेस प्रा0लि0 रनिया कानपुर देहात पर दबिश दी गयी, जहां मकसद बताकर कम्पनी से सम्बन्धित कागजात व क्रय विक्रय के बिल बाउचर का अवलोकन कर कम्पनी में रखे गये डी0आई0 पाइप के स्टॉक को चेक किया गया तो कम्पनी के अन्दर टीनशैड में भारी मात्रा में भिन्न-भिन्न m.m. के DI पाइप रखे पाये गये जिसमें से 1. 100 mm के 10 नग 2. 150 mm के 25 नग, 3. 200 mm के 25 नग, 4. 250 mm के 30 नग 4. 400 mm के 14 नग कुल 104 नग फुल लेंथ तथा 200 mm के 03 फिट लम्बाई के डबल फ्लेंच, 150 mm के 05 फीट लम्बाई के 07 नग के सम्बन्ध में कोई बिल बाउचर व स्टाक रजिस्टर प्रस्तुत नही कर सका । कम्पनी के कर्मचारी गोपाल उर्फ अमन द्वारा बताया गया कि यह रखी हई पाइपें कम्पनी के मालिक द्वारा खरीदीं गयी थी जो सरदार जी के डीसीएम वाहन सं0 DL1 MB 1383 से अन्य वाहनों से कई बार में यहां लाया गया था तथा यह भी बताया कि इन खरीदें गये पाइपों से जल जीवन मिशन के स्टीकर के भाग को काटकर टुकड़ों में फ्लैंच लगाकर पाइप के ऊपर नया पैंट करके I.S.I व डिलाइट इण्टरप्राइजेज प्रा0लि0 का मार्का लगाकर पुनः बाजार में विक्रय कर दिया जाता है । पुलिस टीम को मौके से एक डिब्बा खुला हुआ 20 लीटर काला पैंट, 01 डिब्बा खुला फैबीकोल व ब्रस भी बरामद हुआ । थाना रैपुरा पुलिस टीम द्वारा कम्पनी मालिक बृजकिशोर गुप्ता पुत्र छेदीलाल गुप्ता निवासी 117/H-2/87 पान्डु नगर निकट रानी लक्ष्मीबाई पार्क थाना काकादेव कानपुर नगर व सहकर्मचारी श्रीगोपाल उर्फ अमन राजपूत पुत्र राजेन्द्र बाबू निवासी थूलपिया थाना साहिल जनपद औरेया हालपता कस्बा व थाना दिबियापुर औरेया हालपता दिबियापुर जनपद औरैया को कस्बा रैपुरा से गिरफ्तार किया गया ।
बिहार एवं झारखण्ड की वो फर्म जो हाल ही में फरवरी 2022 में रचित हुई है और सम्भवतः शैल कम्पनियां है जो फर्जी जी0एस0टी0 बिल बाउचर तैयार कराती है जांच से झूठी पायी गयी । अतः ऐसे शैल कम्पनियों की और गहनता से जांच/छानबीन कर इनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी । अब तक गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट व एन0एस0ए0 की कार्यवाही प्रस्तावित हैं । दौरान जांच यह भी पता चला कि पिछले तीन माह में गिरफ्तार अभियुक्त कम्पनी कर्मचारी अभियुक्त अमन व पूर्व में गिरफ्तार चोरों के बीच 450 से अधिक बार आपस में मोबाइल वार्ता का होना पाया गया है । पूछताछ में कम्पनी मालिक ब्रजलाल ने बताया कि जल जीवन मिशन पाइप को स्क्रेब के भाव में 30 रूपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदते थे जिसे स्टीकर बदलकर 110 रूपये प्रति किलोग्राम के भाव से पुनः बाजार में बेचते थे । विवेचना से यह भी प्रकाश में आया कि इस तरह कि उच्च क्वालिटी की पाइप भारत में केवल तीन ही कम्पनियां टाटा, जिंदल, इलैंक्ट्रो स्टील ही बनाती है, जिनकी मांग वर्तमान में अधिक होने के कारण इन पाइपों की चोरी कर भारी मात्रा में कालाबाजारी की जा रही हैं । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों का माननीय न्यायालय से पीसीआर प्राप्त कर इस बात की जानकारी का प्रयास किया जायेगा की इस नेक्सस में और कौन कौन सी शैल कम्पनियां संलिप्त है की जानकारी प्राप्त कर उनके विरूद्ध भी विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *