टप्पेबाजी के 1 लाख 30 हजार रुपये के साथ अभियुक्त के कब्जे से बाइक बरामद
चित्रकूट
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी मऊ श्री राज कमल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मऊ पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना के सफल अनावरण करते हुये टप्पेबाजी करने वाले अभियुक्त को 1,30,000/- रुपये, बैंक पास बुक, चैक बुक व एक अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 4.05.2023 को कस्बा मऊ अन्तर्गत तहसील गेट के सामने से वादी उमराज सिंह पुत्र मनराखन सिंह निवासी बरुआ थाना राजापुर जनपद चित्रकूट के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा टप्पेबाजी करते हुये उनकी बाईक की डिग्गी ले 1,30,000/- रुपये, बैंक की पास बुक चोरी कर ली थी । घटना के सम्बन्ध में थाना मऊ में मु0अ0सं0 121/2023 धारा 379 भादिव0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । प्रभारी निरीक्षक मऊ द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 इन्द्रजीत गौतम के लगाया गया । उ0नि0 श्री इन्द्रजीत गौतम तथा उनकी टीम द्वारा अछक प्रयास करते हुये आज विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त रामबाबू कुशवाहा पुत्र पराग कुशवाहा निवासी रूरल थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से टप्पेबाजी के 1,30,000/- रुपये, एक अदद चैक बुक, एक अदद पास बुक तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रजि0 नं0 यूपी 96 ई 5339 बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गयी । इस प्रकार टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुये शत प्रतिशत बरामद की गयी ।