चित्रकूट के थाना मऊ पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के अभियुक्त को गिरफ्तार किया

चित्रकूट के थाना मऊ पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के अभियुक्त को गिरफ्तार किया

ब्यूरो रिपोर्ट – सहोद्रा देवी

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह व उनकी टीम द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म के प्रकाश में आये अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.01.2026 को एक वादी द्वारा थाना मऊ में सूचना दी गयी कि उसकी नातिन शौच क्रिया कर के घर की तरफ वापस आ रही थी तभी अभियुक्त रोहित पुत्र राकेश निषाद उसे सरसों के खेत में घसीटकर ले गया वहां उसके साथ बलात्कार किया तथा शोर मचाने पर मारपीट किया। इस सूचना पर थाना मऊ में धारा 115(2),64(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्त रोहित पुत्र राकेश निषाद को दिनांक 21.01.2026 को गिरफ्तार कर जेल में निरूद्ध कराया जा चुका है। माननीय न्यायालय के समक्ष पीडिता के बयान अन्तर्गत धारा 183 बी.एन.एस.एस. में सोनू निषाद पुत्र भोला निषाद का नाम प्रकाश में आया है जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। आज प्रकाश में आये अभियुक्त सोनू निषाद पुत्र भोला निषाद को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *