ट्रेन पर चढ़ते समय यात्री का हाथ फिसला बाल बाल बचा
चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय
चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन में एक बड़ा हादसा होने से टला, मानिकपुर जंक्शन से होकर निजामुद्दीन दिल्ली को जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी के प्लेटफार्म नंबर 1 से चल ही रही थी कि ट्रेन पर सवार होने का प्रयास कर रहे यात्री मामा भांजे का हाथ फिसला, ट्रेन की बढ़ती गति के चलते दोनों यात्री ट्रेन के नीचे आते आते बचे, मौके पर गश्त कर रही जीआरपी थानाध्यक्ष शालिनी सिंह भदौरिया मय-हमराहियों के आनन फानन में दोनों को दौड़कर बचाते हुए बाहर निकालकर जान बचाई, घटना में दोनों को मामली खरोंच आई, दोनों ने जीवनदान पाकर जीआरपी पुलिस के प्रति खुशी का इज़हार किया और धन्यवाद दिया।