हत्यारों को फांसी दो या करो जनता के हवाले :विनोद केसरवानी
कैंडल मार्च निकाल व्यापारियों व आमजन ने किया विरोध प्रदर्शन, आयुष को दी श्रद्धांजलि
चित्रकूट ब्यूरो रिपोर्ट _ आशीष उपाध्याय
चित्रकूट ।जनपद में दो मुस्लिम युवकों द्वारा कपड़ा व्यापारी के बेटे का अपहरण कर 40 लाख की फिरौती मांगने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर उसके शव को गड्ढे में गाड़ देने के मामले में व्यापार मंडल सहित आमजन मानस के लोगों ने शहर में कैंडल मार्च निकाल कर घटना का विरोध प्रदर्शन जताते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की है । आपको बता दे कि तीन दिन पहले बरगढ़ थाना क्षेत के कस्बे में कपड़ा व्यापारी अशोक केशरवानी के 13 वर्षीय बेटे आयुष का उसके पुराने किरायेदार दो मुस्लिम युवकों ने अपहरण कर 40 लाख की फिरौती मांगी थी जो फिरौती न देने पर उसकी रस्सी से गला घोंटकर निर्मम हत्या कर घर के अंदर बने बाथरूम के एक पानी के टैंक के नीचे गड्ढा खोदकर उसे गाड़ दिया था जिसपर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर एक आरोपी कल्लू उर्फ साहिब इमान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था और दूसरे आरोपी इरफान को गोली मारकर घायल कर दिया था जिसे अब पुलिस ने जेल भेज दिया है लेकिन इस घटना से पूरे जनपद आक्रोश का माहौल है हर कोई इस घटना से आहत है और लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है और एकाउंट में घायल हुए आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे है जिसके चलते आज मृतक आयुष को श्रद्धांजलि देने के लिए व्यापार समाज और आमजन मानस के लोग शहीद स्मारक में एकत्र होकर धनुष चौराहे तक कैंडल मार्च निकाल कर आक्रोश जताते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की है । लोगो का कहना है कि जिस तरह से एक नाबालिक की हत्या की गई है और उसके शव के हाथ पैर तोड़कर एक छोटे से गड्ढे में भरकर गाड़ दिया गया जो इस घटना ने सभी को दहला दिया है ऐसे आरोपी को जिंदा रहने का हक नहीं है सरकार उसे फांसी दे या फिर जनता के हवाले कर दे जिससे आम जनता उसे फांसी पर लटका देगी ।