हाथरस में सत्संग समापन पंडाल में भगदड़ 27 की मौत सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए आदेश

 

हाथरस में सत्संग समापन में भगदड़ 27 की मौत सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए आदेश

हाथरस

हाथरस के सिकंदरा राउ के रतीभान पुर में बहुत बड़ी घटना हो गई है।

सत्संग पंडाल में भगदड़ से अब तक 27 की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 25 महिलाएं और 2 बच्चे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए हाथरस एटा बॉर्डर के पास स्थित रतीभान पुर में बहुत बड़ी संख्या में लोग जमा थे।

पंडाल में भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस पहुंचने में काफी विलंब हुआ।

स्थानीय लोगों ने आसपास के अस्पताल और एटा के हॉस्पिटल्स में घायलों को भेजा है।

CMO एटा ने 25 महिलाएं और 2 बच्चों की कुचलकर मौत से पुष्टि कर दी है।

लखनऊ में किसी बड़े जिम्मेदार अधिकारी ने अभी कोई अपडेट साझा नहीं किए हैं।

वहां मौजूद लोगो का कहना है कि मरने वालों की संख्या ज्यादा है जिन्हें घायल हालत में आसपास के जिलों में अलग अलग भेजा गया था।

सिर्फ एटा के सरकारी अस्पताल में 27 लाशें पहुंच चुकी हैं। जिसमें 25 महिलाएं और 2 बच्चे हैं।
हाथरस में बहुत बड़ी घटना हो गई है। सत्संग के दौरान भगदड़ से अब 27 लोग मारे जा चुके हैं जिनके लाशें एटा जिला हॉस्पिटल पहुंची है। राजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि कर दी है।

मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती हैं घटना दोपहर के पहले की है लेकिन लखनऊ में ट्रांसफर पोस्टिंग में ब्यस्त डीजीपी मुख्यालय को इसकी भनक काफी बाद में लगी।
हाथरस हादसा अपडेट-
CM ने जनपद हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया-
CM योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त-
CM ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश,
मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *