विकास खण्ड रामनगर में संपन्न हुआ हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम
चित्रकूट
रिपोर्ट _ सहोद्रा देवी

चित्रकूट के रामनगर ब्लाक सभागार में आज खंड विकास अधिकारी वसीम निजामी खान व खंड शिक्षा अधिकारी एन पी सिंह की अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिराव फुले विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने विद्यालय के अध्यापकों की उपस्थिति में रामनगर कस्बे से लेकर ब्लाक में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान नारों के साथ रैली निकालते हुए विकास खण्ड रामनगर में समापन किया इसके उपरांत ब्लाक सभागार में छात्र छात्राओं द्वारा एक वृहद स्तर पर बात विवाद प्रतियोगिता तथा एक सेमिनार की गोष्ठी की गई ।इस मौके पर एडीओ एसटी विनय कुमार गौड़, एडीओ आईएसबी जीवन लाल,एडीओ एजी बाबू लाल कुशवाहा तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सैकड़ों छात्र /छात्राएं उपस्थित रहे।