बुन्देली प्रकाश संस्थान ने मुशाहारा गरीब परिवार को मिष्ठान,पटाखे देकर मनाई दीपावली
चित्रकूट: बुन्देली प्रकाश समिति एनजीओ(संस्थान) मिशन खुशी की लहर द्वारा चित्रकूट के रामनगर कस्बे में गरीब बच्चो व परिवार को बुन्देली प्रकाश समिति के प्रबंधक आशीष उपाध्याय तथा समिति संचालक सहोद्रा देवी व संस्थान के अभिषेक त्रिपाठी,स्नेहा पाण्डेय,शिवम मिश्रा द्वारा मुशहार गरीब परिवार को मिष्ठान व बच्चो को पटाखे आदि वितरित कर दीपावली मनाई।पटाखे मिष्ठान पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे।
प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने बताया की समिति का उद्देश्य मिशन खुशी की लहर के तहत हर गरीब,वंचित,असहाय शोषित परिवारों को मदद करना तथा उनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना वा उनके हक ,अधिकार की लड़ाई लड़ना है।संस्थान की संचालिका सहोद्रा देवी ने बताया की संस्थान के सदस्यों द्वारा सर्वे कराकर असहाय पीड़ित शोषित परिवारों का पता लगाकर उनकी हर सम्भव मदद की जाती है।साथ ही समय समय पर गांवो मजरों में चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें स्वास्थ्य शिक्षा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है।