मजरे तक संपर्क मार्ग बनाने को लेकर आभास महासंघ ने मुख्य विकास अधिकारी को दिया ज्ञापन
आज प्रभास महासभा की राष्ट्रीय महासचिव साधना आनंद मिश्रा , जिलाध्यक्ष शेखर गुप्ता ,जिला उपाध्यक्ष आकाश सैनी ,जिला महासचिव विष्णु कुमार, रोहित कश्यप (सामाजिक कार्यकर्ता) छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष आयुष प्रताप सिंह, जिला सचिव सरजो प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष बबलू राम एवं जिला प्रचारक आशीष पटेल आदि द्वारा ग्राम पंचायत रामपुर के मजरा बेलरी के लिए आवागमन हेतु बेलरी बराछी संपर्क मार्ग बनवाये जाने की मांग को लेकर मुख्य विकास अधिकारी महोदय चित्रकूट को संबोधित ज्ञापन जिला विकास अधिकारी को सौंपा गया । ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि ग्राम रामपुर बेलरी चित्रकूट जिले का अति पिछड़ा गांव है जहां आज तक पक्के संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया। ग्राम पंचायत रामपुर से बेलरी के लिए संपर्क मार्ग न होने की वजह से ग्रामीणों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बरसात के समय मिट्टी के बने मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं जिससे कोई भी बड़ा वाहन नहीं आ जा पाता है। साथ ही गांव के नजदीक स्थित गुंता बांध के पानी से संपर्क मार्ग में बना रपटा छह माह पानी में डूबा रहता है । चेक डैम से होकर गुजरते समय पानी ग्रामीणों के कंधे तक पहुंच जाता है जिससे थोड़ी सी भी चूक होने पर ग्रामीण दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं । दूसरे विकल्प के रूप में बेलरी के लिए आवागमन हेतु बेलरी बराछी संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा सकता है जिसकी दूरी भी लगभग बेलरी रामपुर संपर्क मार्ग के बराबर है मिट्टी का मार्ग वर्तमान में बना हुआ है। जिसमें बेलरी के ग्रामीणों को राहत दिलाने के उद्देश्य से बेलरी बराछी पक्के संपर्क मार्ग का निर्माण कराना अति आवश्यक है। ताकि बेलरी के ग्रामीणों की लंबित समस्या का निराकरण हो सके।