हफ्ते भर से ट्रांसफार्मर खराब आधा सैकड़ा घरों में छाया अंधेरा
पहाड़ी/चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट _ आशीष उपाध्याय
पूरा मामला चित्रकूट के पहाड़ी ब्लाक अंतर्गत बक टा बुजुर्ग गांव का है जहां हफ्ते भर से ट्रांसफार्मर के जल जाने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है।जिसकी जद में लगभग आधा सैकड़ा घरों के सैकड़ों लोग अंधेरे में भीषण उमस के बीच रहने को मजबूर हैं।
बकटा बुजुर्ग के निवासी स्वतंत्र कुमार ,भोला प्रसाद ,मेवालाल ,माता बदल, नईदुनिया बस्ती के निवासी ने बताया की आंधी तूफान में हफ्ते भर से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है जिसके चलते हम लोगों को इस भीषण उमस में अंधेरे में गुजारा करना पड़ता है छोटे-छोटे बच्चे इस भीषण उमस में रात भर सो नहीं पाते हैं तथा पानी के लिए भी घोर संकट बना है विद्युत आपूर्ति ठप होने के चलते कुछ घरों में बोर के जरिए पेयजल का गुजारा होता था अब वह भी बंद हो गया है कई बार संविदा कर्मी लाइनमैन को जानकारी दी गई तो लाइन मैंने कहा कि पहले पंद्रह सौ जमा कर दो उसके बाद हम ट्रांसफार्मर को ठीक करा देंगे।
अब सवाल ये उठता है की सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति क्या इन मनमानी करने वाले कर्मचारियों पर भी लागू होगी या नहीं गांव वाले इसी तरह इनकी मनमानी का शिकार होते रहेंगे और अंधेरे में रहने को मजबूर होंगे।
