चित्रकूट पुलिस द्वारा लगभग 23 लाख रुपए के 151 गुमशुदा/खोए मोबाइल फोन बरामद किए

चित्रकूट पुलिस द्वारा लगभग 23 लाख रुपए के 151 गुमशुदा/खोए मोबाइल फोन बरामद किए

गुमशुदा/खोए हुए 151 अदद मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रूपये) बरामद

अपने खोये/गुमशुदा मोबाइल फोन पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी/सर्विलांस के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा गुमशुदा/खोये हुए कुल 151 अदद मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रूपये है को बरामद किया गया ।

उल्लेखनीय है कि गुम/खोए हुए मोबाइल के धारकों द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपना मोबाइल खोने के सम्बन्ध में पूर्व में विभिन्न तिथियों में प्रार्थना पत्र दिये गये थे, जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा एसओजी/सर्विलांस टीम को गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देश दिये गये थे । प्रभारी सर्विलांस/स्वाट टीम निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल के नेतृत्व में सर्विलांस/स्वाट टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए 151 गुमशुदा/खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी करते हुए आज फोन को मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *