रंगों की त्योहार में खलल डाली शराबी प्रधान ने, जमकर की मारपीट आधा दर्जन घायल

रंगों की त्योहार में खलल डाली शराबी प्रधान ने, जमकर की मारपीट आधा दर्जन घायल

रैपुरा/चित्रकूट
पूरा मामला चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधी गांव का है जहां के शराबी प्रधान ने होली की देर शाम शराब के नशे में धुत अपने परिवार व रिस्तेदारो के साथ लाठी डंडों, व कुल्हाड़ी से लैस होकर सब मिलकर पड़ोस के ही रहने वाले रामलाल, राजकरण,उर्मिला व सुलिया देवी के ऊपर हमला कर दिया जिसमें सुलिया देवी पत्नी बैजनाथ उम्र 60 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई है कुल्हाड़ी से शर में गहरी चोट होने के चलते डाक्टरों ने जिला अस्पताल से प्रयागराज रिफर कर दिया।वहीं सुलिया की बहू उर्मिला देवी पत्नी रामलाल उम्र 45 वर्ष का भी शर फट गया जिसका इलाज जिला अस्पताल में हुआ।
वहीं मामले कि पूरी जानकारी देते हुए पीड़िता सुलिया देवी ने कैमरे में वीडियो बयान देते हुए बताई की होली की देर शाम पूत्र राम लाल,बहू उर्मिला व राजकरण दुकान से सामान लेकर घर आ रहे थे कि ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू नशे में गाली गलौज करने लगा जब पीड़ित पक्ष उर्मिला देवी व उसके पति ने इसका विरोध किया तो प्रधान के भाई विनोद,मनोज व उनके रिश्तेदार विभव ,राकेश,दिनेश,संतोष आदि ने मिलकर पीड़ितों को दौड़ा दौड़ा कर मारा जिसमें बचाव करने आई सुलिया देवी व उसके लडको पर प्रधान व उसके साथ शामिल लोगो ने धारदार हथियार से हमला कर दिया , तथा घरों में जमकर इट बरसाए गए ताकि को निकलने न पाए। वहीं आनन फानन पीड़ित के परिजन घायलों को लेकर अस्पताल रामनगर गए जहा से सुलिया व उसकी बहू उर्मिला को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।सुलिया की स्थित गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने प्रयागराज रिफर कर दिया। वहीं सूचना पर रैपुरा पुलिस ने तत्काल ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों को थाने ले आई जिसमें ग्राम प्रधान सहित 4के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई तथा पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष के भी 4 लोगो के विरूद्ध एन सी आर दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यवाही पर गंभीर आरोप लगाया।

se

वहीं क्षेत्राधिकारी राजापुर एस पी सोनकर ने बताया कि मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है दोनों पक्ष से चोटिल हुए हैं पीड़ित पक्ष में घायल महिलाओं के मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे में अन्य धाराओं को बढ़ाते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *